चित्रकूट। स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच तेजीपुर की टीम ने जीत लिया। उसने स्टेडियम की टीम को 2-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा किया।
मंडलीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया, युवा कल्याण विभाग के ओपी कुशवाहा व वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने सभी टीमों का परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। कुल चार टीमें हिस्सेदार बनीं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने रामनगर की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। तेजीपुर की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इसके बाद फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ। तेजीपुर की टीम ने स्टेडियम की टीम को 2-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा किया।
मैच में स्टेडियम की टीम के कैप्टन सुदक्ष शुक्ला, अवनीश दुबे, अनुज वर्मा, दिलीप, अर्जुन, विवेक ने तेजीपुर टीम के कैप्टन शिवम, वीरेंद्र, गौरव, रोहन, रमेश, मोहित आदि के साथ मैच खेला।
तेजीपुर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। अधिकारियों ने विजयी प्रतिभागियों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। स्कोरर में श्रवण दीक्षित, अतुलेष्ट सिंह, राधेश्याम सोनी, बाबूलाल, रामबालक, मोनू आदि का सहयोग रहा।