फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप की विचारधारा से लें प्रेरणा

विज्ञापन
फोटो नंबर-10- महराणा प्रताप की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। महाराणा प्रताप की जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शहर के चित्रकूट इंटर कालेज मेें गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। गोष्ठी का शुभारंभ गो सेवा आयोग के अध्यक्ष भोले सिंह ने की। कहा कि पूर्वजों के गौरवमयी इतिहास को याद रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि महाराणा प्रताप की विचारधारा से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला संयोजक विनोद सिंह हाड़ा ने कहा कि महाराणा प्रताप सिंह ने अपने राज्य की प्रजा के लिए कई युद्ध लड़े। जिलाध्यक्ष राजा सिंह परिहार ने कहा कि महाराणा प्रताप के कार्यों से क्षत्रिय समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। संरक्षक लवलेश सिंह ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों को रोकने का काम राणाप्रताप ने किया था।
इस मौके पर अमर दीप सिंह सर्वजीत सिंह, अमरदीप सिंह, फूल सिंह, आदित्य सिंह, सिंह , राहुल सिंह, अजय सिंह, कुणाल, प्रताप सिंह, आलोक, विजय सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के मऊ, मानिकपुर, राजापुर आदि स्थानों पर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

इनसेट
धर्म और स्वाधीनता के लिए दिया बलिदान
चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल ने बलदाऊ गंज स्थित आवास पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि धर्म एवं स्वाधीनता के लिए महाराणा प्रताप का बलिदान अमिट गाथा है। भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि वह मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले अकेले योद्धा थे। वरिष्ठ नेता पंकज अग्रवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने धर्म एवं स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशीष रघुवंशी, सुनील सिंह पटेल, राजकुमार त्रिपाठी, महेश्वरी सिंह, मनोज सिंह पटेल, शनि कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें