शिक्षण अभ्यास के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय अंतर्गत संचालित बीएड के छात्र- छात्राओं का शिक्षण अभ्यास सत्र पूरा हो गया। विदाई समारोह में सभी ने अपने अनुभव बताए।
कामतन के महंत प्रेम पुजारीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अक्टूबर शिक्षण अभ्यास व इंटर्नशिप कार्यक्रम चल रहा था। इसका बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्रों ने गीत संगीत के माध्यम से शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और अनुभव साझा किए। संयोजक श्याम सिंह गौर ने बताया कि तीन महीने छात्र छात्राओं ने शिक्षण, परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन व विद्यालय की समस्त गतिविधियों के बार में सीखा।