फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्न वार्ड में एसी से निकलती गर्म हवा

विज्ञापन
फोटो-3- जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में शोपीस एसी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में झुलसे मरीजों के लिए अलग वार्ड तो बना है पर इसकी हालत चिंताजनक है। यहां एसी तो लगा है, लेकिन एसी में गैस न होने से कूलिंग नहीं है। वह चलता है तो गर्म हवा देता है। कुछ दिन पूर्व इसी वार्ड में भर्ती तरौंहा निवासी रश्मि द्विवेदी ने इसकी शिकायत भी की थी। यह भी बताया कि उसके वार्ड में टीबी ग्रसित मरीज व अन्य रोग से ग्रसित मरीजों को लिटाया गया है। इससे इंफेक्शन फैल सकता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 30 अप्रैल को जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जनरल वार्ड में मृत महिला के बेड पर फल बांटने के पहले इसी बर्न वार्ड में आए थे।
विज्ञापन

मरीज व अन्य लोगों ने एसी के बारे में बताया तो उन्होंने सीएमओ व सीएमएस से इसे जल्द बनवाने को कहा था लेकिन आठ दिन बाद भी मंत्री के आदेश पर तामील नहीं हुआ। प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश खरे ने बताया कि एसी को बनवाने का काम जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें