चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीठाखेरा गांव में छत से गिरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भीठाखेरा गांव निवासी अन्नपूर्णा (18) पुत्री अरुण सिंह की मां अर्चना देवी ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी पुत्री दोमंजिले मकान की छत पर थी। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मां अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उसके पिता अरुण की दो साल पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। मृतका के बाबा रघुराज सिंह शिक्षक हैं। मृतका दो बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी। (संवाद)