फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव

विज्ञापन
फोटो-12- शहर से सटे एक स्कूल के आस पास दवा का छिडकाव करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद के मऊ, पहाडी व रामनगर के एक दर्जन से अधिक बाढ़ की चपेट में आए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित परिवार को दवाएं बांट रही हैं। टीमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के मंडौर, बरियारी कला, मवाई कला, सरधुआ, बिहरवां, अर्की, अतरौली, मझगवां, बड़हर, सुरवल, महुआ, भदेदू, रायपुर, बेराउर, बरगदही का पुरवा, सिरावल, बरुआ आदि एक दर्जन से अधिक गांव यमुना और पयश्वनी नदियों में जलस्तर बढने से बाढ़ की चपेट थे। अब स्थिति सामान्य हो चली है।
प्रभावित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 24 टीम तैनात की गई हैं। इन टीमों में डाक्टर, एएनएम, सुपरवाइजर व आशा को रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सतर्क निगाह रखने के लिए मऊ, रामनगर, पहाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कराएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. आरके चौरिहा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बराबर फीडबैक लिया जा रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
एपिडिमोलाजिस्ट डा. बिलाल अहमद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उल्टी दस्त सहित संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए साफ और स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से मच्छरजनित रोगों पर रोकथाम के लिए प्रभावित एक दर्जन से अधिक गांवों में एंटी लार्वा दवा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें