चित्रकूट। धान के फसलों की पत्ती में लपेटक कीट एवं जीवाणु झुलसा रोग लगने की संभावना इस समय अधिक रहती है। इसकी रोकथाम के लिए किसान कीटनाशक रसायन का छिड़काव करें।
यह जानकारी कृषि रक्षा अधिकारी आरपी शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि इस समय धान की फसलों की पत्ती में लपेटक कीट, जीवाणु झुलसा रोग लगने की अधिक संभावना है। रबी की दलहनी फसलों की बुवाई के समय उकठा व दीमक से बचने के लिए ट्राइकोडर्मा से 5 से 10 ग्राम किग्रा बीज के हिसाब से बीज शोधन तथा 2.5 किग्रा ट्राइकोडर्मा या ब्यूवेरिया वैसियाना को 100 किग्रा सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर एक हेक्टेयर खेत में छिड़काव करें।