फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा के बताए ऐतिहासिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा के मऊ मानिकपुर विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की सरकारों ने गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर के कल्याण के लिए प्रयास किए हैं। विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के संरक्षण व सहयोग से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले चार वर्ष में विकास को गति मिली है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम भाजपा सदैव करती रही है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि गरीब व किसान का कल्याण भाजपा सरकारों की पहचान बन गया है। संचालन महामंत्री आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेन्द्रनाथ, विनय साहू, दया सिन्धु, हरिओम करवरिया, राजेश जायसवाल, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें