फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में बैजनाथ व लंबी कूद में सतीश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से गुरुवार को गोस्वामी इंटर कालेज छीबों के मैदान में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शैलू दुबे प्रथम व प्रदीप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में बैजनाथ यादव प्रथम व राजकरण साहू द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सतीश सिंह प्रथम व शैलू दुबे ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज के प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद सिंह ने किया। गोला फेंक में अनिमेष मिश्रा प्रथम, आशुतोष द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, करनसिंह द्वितीय, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, रीतू द्वितीय, 200 मीटर रीतू प्रथम, ज्योति द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में प्रियांसी प्रथम, नमृता द्वितीय रहीं। ब्लाक प्रमुख द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, व्यायाम शिक्षक संजय कुमार यादव, विजय भान सिंह, श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन, हरिकिशन सिंह, बीओ अखंड प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें