शिवरामपुर (चित्रकूट)। सदर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हिनौता माफी में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। जिसमें फर्राटा 100 मीटर दौड़ में कुलदीप कुमार व जुबेदा अपने वर्ग में विजेता बने।
मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिनौता के प्रधानाध्यापक फूलचंद्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय शिवमंगल का पुरवा के कुलदीप और बालिका वर्ग में जुबेदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा जूनियर कबड्डी में बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय दहिनी और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बारामाफी की टीम विजेता रही। ऊंचीकूद , लंबीकूद व गोला फेंक प्रतियोगिताएं भी हुईं।
इस मौके पर नोडल शिक्षक सीताराम सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, धनराज सिंह, राजेश, सुरेश, आनंद सिंह, राघवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, जयकरन, उदयभान व राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।