फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर स्कार्पियो की टक्कर से छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्घालु। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया पर अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें भरूआ सुमेरपुर निवासी छह श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी प्रिंस द्विवेदी पुत्र करुणा द्विवेदी अपने दोस्त मोहित, प्रशांत, सुशांत, मोनू और ऋतिक के साथ ट्रेन से चित्रकूट में दर्शन करने आया था। मंगलवार की सुबह सभी युवक ई रिक्शा से रामघाट की ओर जा रहे थे। बेड़ी पुलिया के पास सामने से तेज गति से आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया और सभी श्रद्धालु घायल हो गए। प्रिंस की हालत गंभीर बनी है अन्य सभी का प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें