फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे में लगे चारे के विवाद में ताबडतोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थानांतर्गत ग्राम पंचायत तीरधुमाई गंगू में दरवाजे के सामने खड़ी घास की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर फायरिंग हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को गांव के दो पड़ोसियों के घर के दरवाजे के सामने खड़ी घास की सफाई को लेकर नागेंद्र मिश्रा व धर्मेंद्र शुक्ला से कहासुनी होने लगी। बहस बढ़ने पर दोनों परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। दोनों पक्षों ने लाइसेंसी बंदूकों से फायर करने लगे। जिससे मोहल्ले व गांव में दहशत फैल गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश तिवारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एक पक्ष से नागेशदत्त मिश्र, गणेशदत्त मिश्र व दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार व नारेंद्र शुक्ला को गिरफ्तार कर असलहे कब्जे में लिए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दहशत फैलाने के आरोप में दोनों लोगों के असलहों का निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें