फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी बायोमीट्रिक हाजिरी पर मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
फोटो- 8- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शैक्षिक शुल्क, पाठ्य पुस्तकों के संबंध में वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि स्कूली वाहनों के चालक अनफिट न हो और ड्रेस में रहें। निर्देश दिए कि फीस, कापी किताबों के लिए बच्चों को प्रताड़ित न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले छात्रवृत्ति उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जाता था जो 75 प्रतिशत हाजिरी होती थी, लेकिन अब बायोमीट्रिक के तहत उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यालय के प्रिंसिपल से कहा कि बायोमीट्रिक मशीन लगा लें। कहा कि जो विद्यार्थी एससी, एसटी, बीसी के पात्र हैं वह वंचित न रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ अमित आसेरी, डीआईओएस बलिराज राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें