चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर में रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास नील गाय के अचानक सामने आने से वैन पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया है।
जबकि एक को प्रयागराज रेफर किया गया। जालौन जिले के कंदौला कस्बे के संजय मंगलवार को रिश्तेदारी में प्रयागराज जिले के शिवराजपुर वैन से गया था। वहां से बुधवार को लौट रहा था। वैन में परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार थे।
वैन जब रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास पहुंची तो सामने से अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने में वैन पलट गई। हादसे में जान बचाने के लिए यात्री चीख पुकार करने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी को वैन से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलाें में संजय (25), राजेश सिंह (26) निवासीगण जिला जलौन थाना कदौंला बस्ती कदौंला स्टेशन रोड़, पप्पू मिश्रा (40) सुगरा गांव थाना कुलपहाड़ जिला महोबा, राकेश (30) निवासी मप्र छतरपुर जिला सीताराम कालोनी, अनीता यादव (27) निवासी अरवारी थाना मऊ जिला चित्रकूट व मनोज (20) निवासी लखन कालोनी अतर्रा घायल हुए। घायलों में चालक संजय सिंह के गंभीर चोट लगी है। जिसके चलते उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।