फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में सड़क हादसा : नील गाय को बचाने में वैन पलटी, छह यात्री घायल

Wed, 14 Apr 2021 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर में रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास नील गाय के अचानक सामने आने से वैन पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि एक को प्रयागराज रेफर किया गया। जालौन जिले के कंदौला कस्बे के संजय मंगलवार को रिश्तेदारी में प्रयागराज जिले के शिवराजपुर वैन से गया था। वहां से बुधवार को लौट रहा था। वैन में परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार थे।

वैन जब रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास पहुंची तो सामने से अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने में वैन पलट गई। हादसे में जान बचाने के लिए यात्री चीख पुकार करने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सभी को वैन से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायलाें में संजय (25), राजेश सिंह (26) निवासीगण जिला जलौन थाना कदौंला बस्ती कदौंला स्टेशन रोड़, पप्पू मिश्रा (40) सुगरा गांव थाना कुलपहाड़ जिला महोबा, राकेश (30) निवासी मप्र छतरपुर जिला सीताराम कालोनी, अनीता यादव (27) निवासी अरवारी थाना मऊ जिला चित्रकूट व मनोज (20) निवासी लखन कालोनी अतर्रा घायल हुए। घायलों में चालक संजय सिंह के गंभीर चोट लगी है। जिसके चलते उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें