फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की बस से रिटायर्ड लेखपाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त लेखपाल को बरातियों से भरी बस ने रौंद दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक बस खड़ी कर भाग गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल गया प्रसाद (65) सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पार कर रहे थे। मुख्यालय कर्वी की ओर से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके तीन पुत्र, एक पुत्री हैं। पत्नी कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, दुर्घटना के बाद बस में सवार बरातियों को कोई चोट तो नहीं आई लेकिन कुछ बराती उतरकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच थाना प्रभारी नागेंद्र नागर व पुलिसकर्मियों ने बरातियों को आराम से नीचे उतारकर अन्य वाहन से गंतव्य भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें