फोटो-5- सपाइयों को सम्मान करते बांदा सपा के नेता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष समेत 12 से अधिक सपाइयों का स्वागत बांदा जिले के नेताओं ने फूल माला से किया है। बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि 16 मार्च को जनविरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया था।
आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की सह पर पुलिस ने राजद्रोह की धारा लगाकर कई सपाइयो को जेल भेजा था। उच्च न्यायालय में फरियाद लगाने पर जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान आंदोलन के लिए मजबूर है। जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। चाहे कितनी ही कठिनाइयां क्यों न आए। जनता 2022 में इसका जवाब देगी।
सपा नेता गुलाब खां, फराज खां, अमर सिंह पटेल, आशुतोष अग्रहरि, उमाकांत यादव, नरेंद्र यादव, रामकिशोर कुरील का सम्मान किया गया। अनिल शर्मा, सुभाष पटेल, राजेंद्र कुमार मौर्य, निजाम सिद्दीकी, अरशद खान व सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद