फोटो-13- शहर में वाहन चालकों को हेलमेट व मास्क पहनने की जरूरत को समझाते यातायात प्रभारी घनश्याम पां
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिए गुरुवार को शहर के ट्रैफिक व शंकर बाजार चौराहे में यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 80 वाहनों का चालन कर 80 हजार रुपये का पेंडिंग ई चालन किया गया।
कोविड गाइड लाइन का पालन न करने पर 20 युवकों से 40 हजार जुर्माना वसूल किया गया। शहर के ट्रैफिक चौराहे, बेड़ी पुलिया व एलआईसी तिराहे पर वाहनों के चेकिंग में हलमेट न लगाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।