फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को याद कर दी श्रंद्धाजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वीर सपूतों को याद कर उनके साहस की प्रशंसा की। शहीद के परिजनों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसका एलईडी वैन से सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के शहीद पार्क में कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों को नमन किया गया। 1995 में शहीद ओपी रक्षक छोटेलाल प्रजापति, भारत चीन पाक युद्ध 1962 में शहीद सीएफएन गोविंद प्रसाद सोनी के परिजनों को माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया है। एलईडी वैनों के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने भी अमृत महोत्सव, चौरीचौरा शताब्दी, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन किया। अतिथियों ने हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार शर्मा, जय अवस्थी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलगदहिया की छात्राओं ने स्वागत गीत, शहीदों के प्रति भक्ति गीत, पीएसी के जवानों ने बैंड बाजा की धुन पर शहीदों को नमन करते हुए याद किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में रैली निकाली
अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रैली को रवाना किया। रैली ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए शहीद पार्क में समाप्त की गई। इस दौरान स्काउट शिक्षक सुरेश प्रसाद सहित अधिकारी, शिक्षक मौजूद रहे। एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालने के बाद शहीद पार्क में अमर शहीदों को भव्य सलामी देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। चित्रकूट इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने पूरे शहर में अमर शहीदों की याद में नारेबाजी करते हुए रैली का आयोजन किया रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें