फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में भोले के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार को रामघाट स्थित स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक करते भक्तगण। संवा? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सावन के तीसरे सोमवार को धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर सहित जिले के प्राचीन शिवालयों मेें भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे शिवालयों में गूंजते रहे।
विज्ञापन

सुबह से भक्त परिवार सहित शिवालयों में पहुंचे। मत्स्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि विधान से पूजा पाठ किया। वही जिले के मऊ क्षेत्र स्थित ऋषियन के आश्रम में स्थित शिवमंदिर, ऐंचवारा क्षेत्र मेें स्थित सोमनाथ मंदिर, भरतकूप क्षेत्र के मड़फा के शिवालय सहित पहाड़ी गांव स्थित पालेश्वर नाथ मंदिर मेें पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें