धर्मनगरी में बुढवा मंगल पर बूड़े हनुमान मंदिर में पूजन के बाद आरती लेते भक्तगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बुढ़वा मंगल पर मंदाकिनी किनारे स्थित बूड़े हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह हवन पूजन के बाद रामायण पाठ शुरू हुआ। ठंडाई और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया और महा आरती की गई।
सीतापुर के चौगलिया मार्ग पर स्थित बूड़े हनुमान मंदिर के पुजारी रामजीदास महराज ने बताया कि होली के बाद पहले मंगल को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान प्रसाद की व्यवस्था भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल ने की। स्थानीय और बाहरी भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन किए। देररात तक मंदिर में जय श्री राम और भक्त बजरंगी सरकार के जयकारे लगे। इस मौके पर रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास महराज, गंगा आरती के पुजारी केशरी तिवारी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, विनोद कुशवाहा, पवन कुमार, श्याम तिवारी, मोटू सेठ आदि मौजूद रहे।
हनुमान मंदिरों में पूजा-पाठ
खोही। बुढ़वा मंगल पर्व में धर्मनगरी के हनुमानधारा सहित अन्य हनुमान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भक्तों के साथ गुप्त गोदावरी स्थित पंचमुखी शंकर भगवान क ा अभिषेक कर पूजा पाठ की। जहां फाग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसी प्रकार प्राचीन हनुमान मंदिरों में हनुमाधारा, बरहा के हनुमान जी, नांदिन के हनुमान जी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धर्मनगरी के गुप्त गोदावरी में पंचमुखी भगवान शंकर के अभिषेक विधि विधान से किया गया। जिसमें विधायक नीलाशु चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
धर्मनगरी में बुढवा मंगल पर मंदिर में पूजन करते कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी व अन्य भक्त?- फोटो : CHITRAKOOT