फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली मेले के पूर्व बनायें टूटी अधूरी सड़कें व चिहिंत करें पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली से पहले उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराएं। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करें॥। मेला के दौरान बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह बात बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। कामदगिरि परिक्त्रस्मा मार्ग, रामघाट की चुस्त दुरुस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहाकि पीडब्ल्यूडी, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि व्यवस्था होनी चाहिए। वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की गई है। पीली कोठी के पास जो स्थल पार्किंग के लिए है उसकी सफाई करा दें। बिजली विभाग टीम बनाकर लटक रहे तारों को दुरुस्त करा लें। उन्होंने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि क्त्रस्ेशर से जो गिट्टी, बालू लेकर भारी वाहन आवागमन करते हैं उनको मेला के दौरान दो तीन दिन के लिए बंद करा दिया जाए। पीडब्ल्यूडी परिक्त्रस्मा मार्ग पर जो सड़कों पर गड्ढे हैं उसको तुरंत पूर्ण करें। टंकियों व टैंकरों की भी सफाई करा लें। रोडवेज बसों की आवश्यकता होगी। जिसको पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डायवर्जन के मार्ग को देखे। अगर कोई समस्या हो तो उसको दुरुस्त करें। रामघाट स्थल पर चेंजिंग रूम, खोया पाया केंद्र भी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में टैंकर भी लगाया जाए। जिससे आने जाने वाले लोगों को पानी की दिक्कत न हो। उप जिला अधिकारी कर्वी पूजा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके मिश्रा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें