फोटो -8- बरगढ़ में रामलीला मंचन के दौरान रावण के पुतले को बाण द्वारा जलाते भगवान श्रीराम व लक्ष्मण ?
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़। कस्बे में चल रही रामलीला का समापन रविवार की शाम को रावण दहन के साथ हो गया। कलाकारों ने श्रीराम व रावण के युद्ध का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला का भी आयोजन किया गया।
बरगढ़ कस्बे में एक पखवाड़े से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। इसमें अंतिम दिन श्रीराम व रावण के युद्ध की लीला हुई। लीला में पहले वानरों व राक्षसों के बीच युद्ध हुआ। अंत में श्रीराम ने रावण को मारने के बाद रावण के पुतला फूंका। इसके बाद बुराई पर अच्छी की जीत का
पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्रधान शैलेश शुक्ला, भाजपा नेता श्याम नारायण शुक्ला, मनीष सिंह, लुग्गी शुक्ला, राजू केशरवानी, भरत भूषण द्विवेदी, पूरन द्विवेदी, मोती लाल, दीपक मौर्या, देवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।