मऊ (चित्रकूट)। अनुष्ठानी रामलीला समिति के तत्वाधान में रविवार को कस्बे में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के नामी पहलवानों ने दावपेंच दिखाए। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विजेताओं को मानिकपुर विधायक ने पुरस्कार बांटे।
मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। कुश्ती में आगरा के पहलवान राहुल व बांदा के लोकेश में राहुल की जीत हुई। जालौन के घनश्याम व दरसेड़ा के पंडित पहलवान के बीच मुकाबले में घनश्याम की जीत हुई। सिकरौं के वीरू ने बरवार के राम सिंह को हराया, मऊ के संजय ने भटियारा के मिथुन को हराया। मटियारा के शिव कल्याण ने मऊ के मुनी को हराया। इस तरह से एक दर्जन से अधिक कुश्ती हुई। दंगल में विधायक मानिकपुर ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि गांव गांव में खेल के मैदान बनाये जा रहे है। जिसमेें दंगल भी कराये जाने की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अजय मिश्रा, दंगल समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।