फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सरल तरीके से दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

विज्ञापन
सांसद आरके सिंह पटेल को सम्मानित करते शिक्षक संघ के महामंत्री अवधबिहारी सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन सीतापुर कस्बा स्थित मंदाकिनी भवन के सभागार में हुआ। जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल ने करते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को सरल ढंग से सीखने को मिलेगा। विशिष्टि अतिथि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि हमारा संगठन भारत में 24 राज्यों पर है। सभी स्थानों पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संघ के महामंत्री ने उमाशंकर ने कहा कि कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। विशिष्टि अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि सरल ढ़ंग से शिक्षा देना ही मूल उद्देश्य गुणवत्तता पूर्ण शिक्षा देने का है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अमित सिंह, सुशील, गीता पांडेय, रेणुका सिंह, लवलेश सिंह, श्वेता, सहित अवध बिहारी सिंह, उदयभान, संजय अवस्थी, लवलेश कुश्वाहा, गोपाल कृष्ण रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें