फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में चारे भूसे का किया जाये इंतजाम

विज्ञापन
गोशाला संचालन व अन्ना मवेशी की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रबी की फसल को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने चारा, भूसा, की पूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। जिससें गांवों में घूम रहे अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखने के लिए कहा। चारा-भूसा के लिए जल्द भुगतान किया जाए। बैठक में कई गांव के प्रधान व सचिवों ने गोशाला की देखरेख करने वालों और भूसे के बकाए का भुगतान कराने की मांग की। राज्यमंत्री ने कहा जल्द इनका भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कलक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक किया। जिसमें जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से जिले में खुली गोशालाओं की जानकारी ली। कहा कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। अन्ना मवेशियों को गोशाला में ही रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। समय से चारा भूसा उपलब्ध कराया जाएं। जिलाधिकारी ने जिले में बनाई गई स्थायी व अस्थायी गोशाला की जानकारी दी।
डीडीओ आरके त्रिपाठी ने कहा कि अन्ना मवेशी किसानों की फसलों का नुकसान न पहुंचाए इसके लिए कई इंतजाम किये जा रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सहित खंड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें