फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में ई रिक्शा से निकाली बारात

विज्ञापन
Procession taken out from e-rickshaw in protest against the rising prices of diesel-petrol - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के ब्लॉक पहाड़ी अंतर्गत देहरूच माफी गांव निवासी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता अपनी बरात को ई-रिक्शा से 22 किमी दूर ससुराल छिपनी बरवार ले गया। बताया कि उसने यह निर्णय बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दाम के कारण लिया है।
विज्ञापन

देहरूच माफी निवासी महेेंद्र मोहन सिंह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनकी दो मई को शादी हुई। उसने डीजल व पेट्रोल की महंगाई का विरोध करते हुए ई-रिक्शा से अपनी बरात 2 मई को ससुराल छिपनी तक ले गया। बरात 12 ई-रिक्शा से धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव सुशील सिंह, कुबेर पाल सिंह, सुरेश सिंह, जय चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें