फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा किसान मोर्चा के बैनरतले शहर के गल्लामंडी में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के लिए चल रही योजनाओें की जानकारी दी गई। बाद में शहर में ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों का जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी आनंद कटियार ने प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी।
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया उपाध्यक्ष रामसागर चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से किसान खुशहाल हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, महामंत्री आलोक पांडेय, जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, ब्लाक प्रमुख अरबिंद मिश्रा, भागवत त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, दशराथ प्रजापति व ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें