चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर गुरुवार को सर्वोदय सेवा आश्रम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा पर चिंता जताई गई। बताया गया कि छह महीने में ऐसे 262 मामले दर्ज हुए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता सोनी ने बताया कि महिलाओं पर सबसे अधिक हिंसा परिवार में होती है। चाइल्ड लाइन की कार्यकर्ता दीपा शुक्ला ने कहा कि नशा करने वाले वाले युवक महिलाओं के साथ सबसे अधिक हिंसा करते हैं। नीलू ने बताया कि एक किशोरी है, जिसकी मां नहीं है। पिता बेटी को मार पीटकर नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
सर्वोदय सेवा आश्रम के निदेशक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि जिले के पुरवा तरौहा गांव में ऐसा गैंग है जो किशोरियों की उम्र फर्जी तरीके से बढ़ाकर उनकी शादी हरियाणा में कराने का कार्य करता है। ऐसी किशोरियों को बाहर बेचने का कार्य भी किया जाता है। अकबरपुर के ग्राम पंचायत एक मजदूर परिवार में माता पिता की मृत्यु हो गई। बड़ी बेटी 13 साल की है। उनके पास भोजन नहीं वह स्कूल में जाकर ही भोजन करते हैं। चाइल्ड लाइन समन्वयक विशेष त्रिपाठी ने कहा कि अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 तक महिला हिंसा के 262 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें बालिकाओं के सात हिंसा के 18 केस हैं।