फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित को पकड़ने गांव पहुंची पुलिस पर हमला, थानेदार घायल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17- मारकुंडी के छोटी पाटिन गांव में पुलिस उत्पीड़न की शिकायत करते परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। अवैध खनन मामले में वांछित को पकड़ने गांव पहुंची मारकुंडी पुलिस का ग्रामीणों से विवाद हो गया। मारपीट व पथराव में थाना प्रभारी सिर में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, गालीगलौज करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम ने नशे में उत्पात मचाया और दरवाजे तोड़े।
विज्ञापन

मारकुंडी के ग्राम छोटी पाटिन की मीरा पत्नी चंद्रपाल पांडेय, प्रतिमा पत्नी देव नारायण पांडेय, सोनू पत्नी केशव प्रसाद मिश्र व चंद्रपाल पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष मारकुंडी सहित पांच पुलिसकर्मी 26 जनवरी की रात एक बजे उनके (चंद्रपाल पांडेय पुत्र राजाराम पांडेय) घर पहुंचे। बोले कि दरवाजा खोलो। जब पूछा गया कि काम क्या है, तो बोले लड़का कहां है, मिलना है।
महिलाओं ने कहा कि उनका लड़का यहां नहीं है। इतना सुनते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। तीन दरवाजे तोड़कर घर के अंदर घुस आए। मारपीट व अभद्रता करने लगे। मारपीट, पथराव होने लगा। पूरे गांव में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। दूसरी ओर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की पांडेय के परिजनों ने उसे बचाने के लिए लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी के सिर पर चोट लगी। कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट लगी है।
थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। आरोपी के भाग जाने के कारण पुलिस टीम लौट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मार कर ट्रैक्टर समेत दो युवकों को पकड़ा था।
एक आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की पांडेय भाग गया था। इसी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उसके गांव गई थी। थाना प्रभारी की तहरीर पर विक्की पांडेय, चंद्रपाल पांडेय, मीरादेवी, प्रतिमा पांडेय, सोनू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्टे दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें