चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ा है। तीन अन्य की तलाश जारी है। इनके कब्जे से एक ट्रांसफार्मर भी बरामद हुआ है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र प्रजापति ने कोतवाली कर्वी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि खरौंध गांव के तिवारी पुरवा से चोरो ने ट्रांसफार्मर चुरा लिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर बरामद किया है। पकड़े गए चोर छेछरिया बुजुर्ग गांव के सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू पुत्र फूलचंद्र व कौशांबी जिले के जजौली गांव के राकेश कोरी पुत्र रामदयाल ने बताया कि घटना में जजौली गांव के समीर पुत्र अख्तर, हमीद पुत्र वीरे, अब्दुल कलीम पुत्र रहीम भी शामिल थे। पुलिस तलाश में जुटी है। (संवाद)