फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय को स्वस्थ रखने की ली शपथ

विज्ञापन
Pledge to keep heart healthy - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बुधवार को विश्व हृदय दिवस मनाया गया। हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सीएमओ व सीएमएस ने अपने कार्यालय व शिविरों में लोगों को स्वस्थ हृदय रखने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि गैर संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। ऐसे में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर विश्व हृदय दिवस का आयोजन ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों और इनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरुकता पैदा करने का प्रयास किया गया। सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि हृदय शिविर में योग और प्राणायाम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें उनके ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। आशा कार्यकर्ता, सचिव, शिक्षक, छात्र और हेल्थ एंड वेलनेस के कर्मचारियों ने मिलकर जागरुकता रैलियां निकालीं।

Pledge to keep heart healthy- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें