चित्रकूट। अनाज वितरण में घटतौली व कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अनाज का वितरण ठीक ढंग से कराया जाए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
उन्होंने कहा कि कोटेदारों को दिए जाने वाले राशन का वितरण का लेखाजोखा दुरुस्त रखे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न सभी उचित दर विक्त्रस्ेता समय से उठाकर वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने डिप्टी आरएमओ से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जनपद में खाद्यान्न उपलब्धता बनी रहे।
खाद्यान्न की भाड़ा ढुलाई का समय से भुगतान उचित दर विक्रेताओं को कराएं। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी बीके महान, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, गोदाम प्रभारी मौजूद रहे।