फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम

विज्ञापन
फोटो-3- आग से जलता विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर सहित कस्बे में बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। वहीं, सोमवार की देर रात को शहर के शंकर बाजार चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

शहर सहित कस्बे में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर में रात में बिजली की आपूर्ति कई फीडरों में बंद रहती है। शहर से सटे कपसेठी, चकमाली, अमानपुर, चकौंध, कसहाई आदि क्षेत्रों में दिन व रात में कई बार बिजली कटौती होती है। स्थानीय निवासी अखिलेश सोनकर, भोला नामदेव, भरत अग्रहरि ने बताया कि इससे आमजन बेहद परेशान हैं। इसी तरह से मानिकपुर, राजापुर, मऊ सहित अन्य स्थानों पर बिजली की आपूर्ति भी बाधित रहती है।
सोमवार की रात को शंकर बाजार की फाल्ट के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आधा घंटा तक ट्रांसफार्मर से लपटें उठती रहीं। सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने आपूर्ति बंद कर सुधार कार्य शुरू किया। लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्या होने पर ही बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

राजापुर संवाददाता के अनुसार, तिरहार क्षेत्र से लेकर राजापुर में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुभाष अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में एक सप्ताह से रात को 8 बजे बिजली चली जाती है फिर दस बजे आती है। इसके बाद देर रात में एक से डेढ घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है। उधर, तिरहार क्षेत्र के प्रमोद द्विवेदी व मनोज आदि ने बताया कि 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश के बाद भी क्षेत्र में सिर्फ 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें