फोटो-7-गल्ला मंडी में चल रही बैठक में मौजूद व्यापारी व पल्लेदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। गल्ला मंडी परिसर में चल रही पल्लेदारों की हड़ताल मंगलवार को व्यापारियों के साथ लंबी बैठक के बाद खत्म हुई। जिससे किसानों के अनाज की तौल सुचारू रूप से होने लगी।
गल्ला व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में पल्लेदारों की बैठक हुई। समझौता हुआ कि पल्लेदारों की मांग मानी जाएगी लेकिन महंगाई को देखते हुए दोनों पक्ष से नरम रहने की बात कही गई। लगभग तीन घंटे तक बातचीत में आखिरकार पल्लेदारों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। गौरतलब है कि रविवार से मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर पल्लेदारों ने तौल बंद कर हड़ताल की थी।