फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, कई बीमार भर्ती डेंगू की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वायरल बुखार व डायरिया से लेकर अब श्वांस की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ रही है। सोमवार को तीन ऐसे बुखार पीड़ित मरीज आए जिन्हें डेंगू होने की संभावना पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम मिलने पर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। साथ ही तीन दिन से भर्ती बुखार पीड़ित मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुख्यालय के पुरानी बाजार फुलगंजी मोहल्ले के मिस्त्री पप्पू (54) को बुखार व पेटदर्द के चलते तीन दिन पूर्व परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार वह शुगर का भी रोगी था। इसके अलावा जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच कराई गई। आंशिक प्रारंभिक लक्षण मिलने पर मरीजों को भर्ती किया गया है लेकिन डाक्टरों की मानें तो अभी इनमें डेंगू की पुष्टि नहीं है। सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। हर तरह की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू होने की पूर्ण पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें