फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में अब बंदियों से हो सकेगी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लगभग डेढ़ साल बाद जेल में कैदियों और बंदियों से परिजन व स्नेहीजन अब फिर से मुलाकात कर सकेंगे। 16 अगस्त से यह नियम जिला जेल में लागू हो जाएगा। बंदियों से मिलने वाले को एक से दो घंटे पूर्व पर्ची कटवानी होगी और खुद की कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट भी दिखानी होगी। बंदी सप्ताह में एक बार अधिकतम दो व्यक्तियों से मुलाकात कर सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते जेल में बंदियों से मुलाकात पर लगी रोक उप्र जेल प्रशासन ने हटा ली है। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि शासन के नियमों के अनुरूप 16 अगस्त से कोरोना गाइड लाइन के तहत बंदियों से परिजन मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ टेलीफोन से वार्ता कराई जाती थी। कुछ माह पूर्व बंदियों के लिए परिजनों द्वारा लाने वाले सामग्री को जांच के बाद देने की भी छूट मिली थी। अब कोरोना का असर कम होने पर मुलाकात कार्यक्रम संचालित होगा। दो पालियों में मुलाकात के लिए सुबह नौ बजे से पर्ची कटवानी होगी। मुलाकात करने वाले को 72 घंटे पूर्व की अपनी कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट साथ लानी होगी। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें