फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अवर अभियंताओं को नोटिस, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कार्य में लापरवाही पर छह अवर अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता ने नोटिस जारी की है। अवर अभियंता संघ ने नोटिस को नियम विरुद्ध बताया और इसका विरोध किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल ने अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, सौरभ अग्रहरि, अर्जुन सिंह, ईश्वर सिंह, अर्पित पांडेय, व करन सिंह को तथ्यों के आधार पर काम न करने का आरोप लगा नोटिस भेज दी गई है।
रविवार को बैठक में सभी अवर अभियंताओं ने कहा कि उन्होेंने कोई लापरवाही नहीं की है। गलत तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सोमवार तक नोटिस वापस नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अनुपम कुमार, सचिव रामचरन, सौरभ अग्रहरि, राजकुमार, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजापुर विद्युत कार्यालय में तैनात कर्मचारी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष अग्रहरि व राजेंद्र मौर्य ने राज्यपाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बिल सुधार से लेकर गलत रीडिंग भेजने और जुर्माना लगाने में मनमानी की जा रही है। उपभोक्ताओं को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जाता है। इसकी जांच कराई जाए। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल वहां से हटाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें