चित्रकूट। जिला मुख्यालय के स्टेडियम में शनिवार को चल रही ओपन ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच के दौरान दो टीमों के बीच परिणाम को लेकर खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम व खेल अधिकारियों ने आधे घंटे के प्रयास के बाद स्थिति को संभाली। दो प्रतिभागियों को वहां से हटाया गया जिससे मामला शांत हुआ और आगे की प्रतियोगिताएं हुईं। संवाद