फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के खोह अस्पताल स्थित कार्यालय में हुए अधिवेशन में जिला कमेटी के गठन को लेकर चुनाव हुआ। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर दो-दो दावेदारों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कमल सिंह अध्यक्ष और फूलसिंह महामंत्री पद पर जीते।
विज्ञापन

चित्रकूट को जिले का दर्ज मिलने के बाद पहली बार एसोसिएशन के लगातार 22 साल तक अध्यक्ष रहे राधेश्याम सिंह ने इस बार दावेदारी पेश नहीं की। उन्हें एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमल सिंह को 49 और सुरेश कुमार को 16 वोट मिले। महामंत्री पद पर फूल सिंह को 46 और प्रतिद्वंद्वी श्यामकरण को 19 मत मिले।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर बलराज सिंह, ब्रह्म सेवक सिंह संगठन मंत्री, बैजनाथ सिंह पटेल संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर राम अग्रवाल व राधेश्याम सिंह संरक्षक चुने गए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रांतीय पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी की देखरेख में चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें