राजापुर। तहसील बार एसोसिएशन राजापुर इकाई का निर्वाचन चुनाव अधिकारी द्वारिका प्रसाद पांडेय की देखरेख में हुआ। चुनाव में नारेंद्र कुमार शुक्ला अध्यक्ष, रामाभिलाष पांडेय सचिव निर्वाचित हुए।
राजापुर तहसील परिसर में शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्त्रिस्या हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नारेंद्र कुमार शुक्ला व राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के बीच मतदान प्रक्त्रिस्या कराई गई। जिसमें सात मत राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को मिले। 13 मत पाकर नारेंद्र अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। इसी प्रकार सचिव पद के लिए भालेंद्र कुमार निषाद को सात मत मिले। रामाभिलाष पांडेय 13 वोट प्राप्त कर विजेता बने। उपाध्यक्ष पद पर भानुप्रताप शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनिल गोपाल प्रजापति निर्विरोध घोषित किए गए।
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रंजीत द्विवेदी, शिवशंकर सिंह, अनुज शुक्ला, विनय पांडेय, उदित नारायण शुक्ला, संजय मिश्रा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, अखिलेश गोस्वामी, संजीव पांडेय, जन्मेजय शुक्ला, बीरबली, सुशील पवार, देवकी नंदन मिश्रा, पुष्पांजलि शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)