फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में माथा टेक नये साल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नूतन वर्ष पर लोगों ने मत्यगजेंद्र नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर कामतानाथ की परिक्त्रस्मा लगाई। मंदिर फूलमालाओं से सजे रहे। फूलों की दुकानों में भीड़ देखी गई। प्रदर्शनी समेत विभिन्न स्थलों में जाकर युवाओं न े लुत्फ उठाया। मोबाइल से बधाई देने का सिलसिला रात 12 बजे से शुरू हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के आगाज के पूर्व से ही लोग मोहल्लों में सजावट कर स्वागत की तैयारियां कर ली थीं। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही पटाखे दागकर नए साल का स्वागत किया। हैप्पी न्यू इयर के साथ जश्न मनाया। सवेरे घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार कर खुशियां मनाई। लोगों ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर मत्यगजेंद्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर कामदनाथ की परिक्रमा लगाकर नए साल की शुरूआत की। कामदनाथ मंदिर में भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया।
इसके अलावा लोगों ने विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों में जाकर नववर्ष के पहले दिन को यादगार बनाया। जिला मुख्यालय सहित, राजापुर, मऊ, मानिकपुर, बरगढ़, खोही, भौंरी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी खुशियां मनाई गई। फूलों की दुकानों में गुलदस्ता, बुके, फूल खरीदने की होड़ रही। मुख्यालय के सीआईसी परिसर में लगी प्रदर्शनी में पहुंचकर लोगों ने झूले का लुत्फ उठाया। सामग्री खरीददारी की। होटल व रेस्टोरेंट में पहुुंचकर पार्टी का आयोजन किया। कुछ स्थानों पर डीजे लगाकर भी युवक व युवतियों ने डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें