फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास बेटा बहू सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हन्ना उप केंद्र में सास-बेटा बहू सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामनगर अंतर्गत उपकेंद्र में सास बेटा बहू सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुंदर लाल सुमन प्रबंधक महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ रहे। अस्पताल के डा. मनीष ने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित परिवार नियोजन की योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा से काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंदरलाल सुमन ने परिवार नियोजन के साथ सास बेटा और बहू के कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए सीमित और संयमित परिवार को चलाने में बल दिया।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रजनीश कुमार, ग्राम प्रधान बल्हौरा सुनील वर्मा, राष्ट्रीय गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष राजीव तिवारी, आचार्य अवधेश द्विवेदी, एनम ओमना, परामर्शदाता नाजिया बेगम व कमलेश कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान दीपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सास बेटा बहुओं को टिफिन और परिवार नियोजन सामग्री देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें