चित्रकूट। जिले में आर्यावर्त बैंक की 41 शाखाएं हैं। सोमवार को बैक के अध्यक्ष एसपी सिंह ने इन शाखाओं के व्यवसाय की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शाखा के कारोबार, ऋण अदायगी व विभिन्न प्रकार की बैंकिंग योजनाओं की स्थिति के बारे में शाखा प्रबंधकों से जानकारी की। इसके बाद कहा कि ऋण के पुराने मामलों को निपटाने के लिए रिकनेक्ट योजना लागू की गई है।
बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि बैंक से ऋण लेने के बाद कुछ लोग समय पर किस्त जमा नहीं करते। इससे वह दोबारा किसी बैंक से ऋभन नहीं ले पाते हैं। इसके मद्देनजर आर्यावर्त बैंक के जिन डिफाल्टर लोगों के खाते बंद हो गए हैं। उन्हें बैंक बुलाकर समझौता किया जाएगा। इस योजना को रिकनेक्ट योजना का नाम दिया गया है। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा, मुख्य प्रबंधक संजय अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक सियाराम द्विवेदी, शिवशंकर गुप्ता , ईश्वरी प्रसाद राजपूत समेत बैंक के तमाम लोग मौजूद रहे।