फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग समस्या बताएं, समाधान कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर तहसील सभागार में मंगलवार को प्रदेश के नागरिक उड्डयन व जिला प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी योजनाओं को लाभ सुदूर क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिले, यह सुनिश्चित होना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि विभागों की जो समस्या हो वह बताएं। उसका समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा।
समीक्षा बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, हवाई पट्टी का निर्माण, कर करेत्तर, कानून व्यवस्था पर अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में भ्रमण करकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। महिला उत्पीड़न के जो मामले हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं। कर करेत्तर की समीक्षा में कहा कि जिन विभागों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम है। अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई कराएं।
बैठक में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम जीपी सिंह, एडीएम एस सुधाकरन, सीडीओ अमित आसेरी, सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, एसडीएम, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डीपीआरओ तुलसीराम व खंड विकास अधिकारी पहाड़ी धनंजय सिंह मौजूद रहे।
जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को ब्लाक पहाड़ी के ग्राम चिल्ली राकस के गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 40 गायों के रहने की व्यवस्था मिली, जिसमें 32 गायें थी। उन्होंने गोशाला के गोरक्षक से बातचीत की। रजिस्टर भी देखा। इसके पश्चात उन्होंने चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इसके बाद मंत्री ने भदेदू गांव में सिंचाई खंड प्रथम विभाग से माइनर निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें