फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रीता यादव- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गोंडा गांव में नवविवाहिता ने अज्ञात कारण के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना अंतर्गत गोड़ा गांव के मजरा बीडऱ पुरवा निवासी नारेंद्र यादव का विवाह सात मई 2021 को बांदा जिले के कनवारा गांव निवासी रामकुमार की पुत्री रीता यादव (24) के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार नारेंद्र अभी पढ़ाई कर रहा है उसके पिता खनिज सामग्री की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को परिजन खाना खाकर सोने चले गये। रविवार की सुबह कमरे में रीता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। ससुरालियों का कहना है कि इस खुदकुशी के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं है।
उधर जानकारी होने पर मृतका के बांदा जिले के कनवारा गांव निवासी पिता रामकुमार व अन्य परिजन गांव पहुंचे। पिता ने बताया कि पुत्री की शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। सुबह जानकारी मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। भाई ने आरोप लगाया कि बहन की हत्या की गई है। इसकी थाने में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अभी मौखिक सूचना मिली है कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें