फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई साइकिल बांटकर मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। नए साल के पहले दिन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में स्वीप योजना के अंतर्गत दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्त्रस्म बचपन डे-केयर सेंटर शिवरामपुर में हुआ। जिसमें दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने दिव्यांग मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराजराम ने कहा की प्रत्येक दिव्यांग को अपने अंदर की हीनभावना को त्याग कर हर क्षेत्र में आगे रहने का प्रयास करना चाहिए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजबहादुर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी के मतों का मूल्य समान है। दिव्यांगों को उतना ही अधिकार है जितना सामान्य व्यक्तियों का है। इस अवसर पर आधा सैकड़ा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्त्रस्म का संयोजन बचपन डे केयर सेंटर के समन्वयक विष्णु दत्त बादल व संचालन शिक्षक सुरेश प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें