फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोप लगा एसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे में मंगलवार को फांसी लगने से शुभम की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण खुदकुशी ही आया है। नैनी प्रयागराज निवासी दिनेश सोनी ने पुलिस एसपी को लिखे पत्र में कहा कि उसक ा पुत्र शुभम पहाड़ी कस्बा में अपने मामा पप्पू सोनी के यहां रहकर सराफा काम में हाथ बंटाता था। उसका शव 12 अप्रैल को मामा के घर में मिला था।
विज्ञापन

सीसी टीवी के कैमरे भी लगे है। जिसमें तीन युवक कमरे में जाते हुए देखे जा रहे हैं। शक है कि इन्होंने ही इसकी हत्या की है। इस मामले जांच कर कार्रवाई की जाए। बुधवार को शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। किसी चोट की बात सामने नहीं आई है। उधर, कस्बे में जनचर्चा है कि मृतक नशे का आदी था। इन दिनों वह कुछ ज्यादा ही नशा करता था। जिसे परिजनों ने कई बार समझाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें