फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन भी सोना के बराबर है फिर खरीद लेना...

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र के अकबरपुर गांव में लेखपाल द्वारा ग्राम समाज की भूमि को रिश्वत लेकर ग्रामीण को पट्टा करने का ऑडियो वायरल होने के बाद सदर एसडीएम ने प्रथम जांच में लेखपाल को निलंबित कर नायब तहसीलदार से पूरी जांच कर रिपोर्ट मांगी है। ऑडियो में लेखपाल जगन्नाथ सिंह व ग्रामीण राजेंद्र सिंह की बातचीत के दौरान यह कहते सुना गया कि ग्रामीण ने आवासीय पट्टा के लिये जेवर बेचकर दो लाख की रिश्वत दी है। जिस पर लेखपाल ने जवाब दिया कि वहां की जमीन भी सोना के बराबर हो गई है फिर खरीद लेना...।
विज्ञापन

अकबरपुर प्रधान गुड़िया सिंह ने तीन अगस्त को सदर एसडीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन को लेखपाल जगन्नाथ सिंह ने सौदा करते हुए ग्रामीणों के नाम फर्जी तरीके से पट्टा कराने की बात कहते हुए कब्जा दिलाने के लिए ग्रामीण से दो लाख रुपये की मांग की है। घरौनी प्रमाण पत्र के लिए दस दस हजार रुपये ग्रामीणों से मांगे गए हैं। लेखपाल दो प्राइवेट मुंशी रखे हैं जिनसे वसूली की जाती है। एक सौदेबाजी का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच कराई जाए।
इस मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव ने ऑडियो समेत अन्य कई जांच विभागीय अधिकारियों से कराने के बाद शुक्रवार को लेखपाल को निलंबित कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के बाद यह कार्यवाही की गई है। इस संबंध में आरोपी लेखपाल ने बताया कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। संबधित ग्रामीण ने उन्हें कोई धनराशि नहीं दी है। उसके परिजनों के बार बार गुजारिश करने पर ही बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें