फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव के पास अज्ञात कारण के चलते मजदूर ने पेड़ में गमछा का फंदा लगाकर खुदकुशी की। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों से विवाद का निस्तारण न होने से जाने देने की बात कही है।
विज्ञापन

भरथौल निवासी अनंतू (40) के भतीजे रामविशाल ने बताया कि चाचा बुधवार की शाम को घर से खेत की ओर गए थे। देर शाम को उनका शव एक पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से चार माह पूर्व विवाद हुआ था। जिसकी पुलिस सूचना दी गई थी लेकिन इसका निस्तारण नहीं कराया गया जिससे उसके चाचा निराश थे और खुदकुशी कर ली है। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि विवाद की जानकारी नहीं है। खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें